mukesh ambani
ऐसी खबरें आ रही हैं कि मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश और बहू श्लोका मेहता की शादी उत्तराखंड के प्रसिद्ध त्रियुगीनारायण मंदिर में करवाने वाले हैं। देश की बड़ी हस्तियां विदेशों में जाकर डेस्टिनेशन वेडिंग कर रही हैं। लेकिन अंबानी ने बेटे की शादी के लिए देवभूमि को चुना है। मान्यता है कि इसी मंदिर में भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था और यहां शादी करने वाले बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं।