triyugi narayan temple
अगर, अन्य राज्य या विदेश के लोग भी यहां अपने बेटा-बेटी का विवाह करना चाहते हैं, तो उसकी भी पूरी व्यवस्था की जाएगी। विवाह पहले उस संबंधित धर्म के रीति-रिवाज और पुन: स्थानीय रीति-रिवाज से कराया जाएगा। विवाह फेरे (सप्तपदी) अखंड ज्योति के चारों तरफ ही लिए जाएंगे। इधर, पांडवाज ग्रुप के सलिल डोभाल ने बताया कि वेडिंग डेस्टिनेशन घोषित होने के बाद त्रियुगीनारायण का फेसबुक पर पेज अपलोड किया गया है। यहां हुए पहले विवाह समारोह की फोटो व वीडियो भी इस पेज में देखी जा सकती हैं। खास बात यह है कि यहां विवाह आयोजन का खर्चा होटल, लॉज व अन्य स्थानों के बजाय मात्र बीस से तीस प्रतिशत आ रहा है।