देश के सबसे बड़े धनी मुकेश अंबानी बाबा केदार के धाम में इस चीज के मुरीद हो गए। जानिए उन्होंने क्या किया इसके बाद...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
Brahmakamal
मुकेश अंबानी भी केदारपुरी में पुलिस द्वारा बनाई गई ब्रह्मवाटिका के मुरीद हो गए। मुकेश ने केदारनाथ पुलिस की ओर से यात्रियों को दिए जा रहे सहयोग की जमकर प्रशंसा की।
विज्ञापन
3 of 7
Brahmakamal
सोमवार को उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने अधिकारियों के सामने चौकी प्रभारी पाठक से मिलने की इच्छा जताई। इसके बाद उन्होंने वहां काम कर रहे पुलिस के जवानों को दिवाली के तोहफे में क्रिकेट किट देने की बात की।
4 of 7
Brahmakamal
उन्होंने कहा कि आपदा के बाद केदारनाथ चौकी प्रभारी विपिन पाठक ने केदारपुरी में मनमोहक ब्रह्मवाटिका तैयार की है। इसके अलावा उनकी टीम ने भी इसमें काफी सहयोग दिया है। इसलिए उन्हें तोहफा तो मिलना ही चाहिए।
विज्ञापन
5 of 7
mukesh ambani
पाठक से मुलाकात के दौरान उन्होंने नाराजगी भी जताई कि वह इस बार उनसे स्वयं मिलने क्यों नहीं आए। मुकेश ने पुलिस की ओर से केदारनाथ में किए जा रहे कार्यों के लिए पाठक की पीठ थपथपाई। साथ ही कहा कि यात्रियों की सेवा के लिए उनकी ओर से पुलिस को हरसंभव मदद दी जाएगी। उन्होंने पुलिस की ओर से चलाए जा रहे भंडारे के लिए भी सहयोग राशि दी।
विज्ञापन
6 of 7
mukesh ambani
मुकेश ने निम (नेहरू पर्वतारोहण संस्थान) के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल द्वारा यूथ फाउंडेशन के माध्यम से संचालित किए जा रहे सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कैंप को रिलायंस फाउंडेशन से जोड़ने का भी निम के प्रतिनिधि आमोद पंवार से अनुरोध किया। ताकि इस पहल को और व्यापक रूप दिया जा सके।