फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर मुकेश अंबानी ने दिखाया बड़ा दिल, बदरी-केदार धाम में दो करोड़ रुपये किए दान, तस्वीरें...

Sun, 27 Oct 2019 07:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ/केदारनाथ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस के मौके पर मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में 'धनवर्षा' की। उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए दो करोड़ रुपये दान में दिए हैं। इसमें एक करोड़ बदरीनाथ व एक करोड़ केदारनाथ के लिए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्य्क्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने बताया कि धाम में चंदन की कमी न हो इसके लिए मुकेश अंबानी कर्नाटक में चंदन वाटिका बनवा रहे हैं। इसके लिए जमीन देखने के लिए उन्हें मुंबई भी बुलाया है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मुकेश अंबानी शनिवार को सबुह करीब नौ बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने 15 मिनट तक भगवान बदरीश की पूजा की। इसके साथ ही उन्होंने भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की भी पूजा कर आशीर्वाद लिया। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ में पूजा के बाद वे केदारनाथ धाम पहुंचे और वहां भी बाबा केदार की पूजा कर आशीर्वाद लिया। यहां बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। पूजा के बाद उन्होंने धाम की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मुकेश अंबानी हर साल बदरीनाथ धाम आते हैं। मई को भी वे यहां आए थे तो उन्होंने बदरी-केदारनाथ में चंदन और केसर के लिए दो करोड़ रुपए बीकेटीसी को भेंट दिए थे। वे हर साल दोनों धामों में चंदन के लिए रकम भेंट करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें