दीपावली पर्व से पहले सेना प्रमुख बिपिन रावत उत्तराखंड के चमोली जिले से लगी चीन सीमा की निगेहबानी में मुस्तैद सेना के जवानों से मिलने पहुंचे। उन्होंने मलारी में स्थानीय भोटिया जनजाति के ग्रामीणों के साथ अखरोट के पौधों का रोपण कर सीमा क्षेत्र से हो रहे पलायन को रोकने का संदेश दिया। सेना प्रमुख का सीमा क्षेत्र का दौरा सेना के अधिकारियों और जवानों में जोश भर गया।