बर्फबारी के चलते मसूरी के व्यापारियों और पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। सुबह से दून, दिल्ली, मेरठ आदि के पर्यटकों ने मसूरी की राह पकड़ ली। भारी संख्या में वाहनों के रेले से मसूरी मार्ग पर कई जगह जाम की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस के इंतजामों से पर्यटकों को ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ी।