फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के लिए रेस्टोरेंट से मंगवाया खाना, कड़ाही पनीर खाते-खाते मुंह में आ गया चूहा और फिर...

Sun, 22 Apr 2018 08:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
1 of 4
mouse in food - फोटो : amar ujala
रेस्टोरेंट से मंगाए कड़ाही पनीर में मरा हुआ चूहा निकला। एक युवक के मुंह में चूहे का अवशेष आने से उसे उल्टियां होने लगी और उसकी हालत बिगड़ गई।
 
विज्ञापन

2 of 4
paneer pasanda
खाना मंगाने वाले ग्राहकों ने रेस्टोरेंट पहुंचकर जमकर हंगामा काटा, लेकिन रेस्टोरेंट स्वामी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली। इस पर लोगों ने खाद्य निरीक्षक से मामले की शिकायत की है।

 
विज्ञापन

3 of 4
mouse in food
जसपुर रोड नई अनाज मंडी के पीछे रहने वाले सुनील कुमार प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। बृहस्पतिवार दोपहर उनके वहां कुछ परिचित मोहित रस्तोगी, पवन चौहान, अंकुर शर्मा, भुवनेश कांडपाल और शुभम विश्नोई पहुंचे।

 
विज्ञापन

4 of 4
mouse in food
इन सभी ने एक रेस्टोरेंट से कड़ाही पनीर और दाल आदि मंगवाई। खाना खाते समय एक युवक के मुंह में चूहा आ गया। मुंह में बाल आने और अजीब सा स्वाद होने के चलते उसने निवाला थूक दिया। देखा तो निवाले में चूहे के शरीर का भाग था। उल्टियां होने से युवक की हालत बिगड़ गई। इस पर वह लोग बचा हुआ खाना लेकर रेस्टोरेंट पहुंचे लेकिन रेस्टोरेंट स्वामी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली। सुनील कुमार ने मामले की सूचना खाद्य निरीक्षक मनोज सेमवाल को दी। सेमवाल ने बताया कि अभी वह रुद्रपुर में है। उन्हें इस मामले में मौखिक शिकायत मिली है। उन्होंने शुक्रवार को काशीपुर पहुंचकर जांच करने की बात कही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें