फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़-घाट एनएच पर पहाड़ी दरकी, वाहनों की लगी लंबी कतार, भूखे प्यासे रहे यात्री, तस्वीरें...

Sat, 06 Jul 2019 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
1 of 7
पिथौरागढ़ घाट हाईवे पर पहाड़ी दरकी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के पिथौगराढ़ में बारहमासी सड़क कटिंग के दौरान पहाड़ी दरकने से पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को आठ घंटे बंद रहा। इस दौरान दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में वाहन फंस गए। 
विज्ञापन

2 of 7
पिथौरागढ़ घाट हाईवे पर पहाड़ी दरकी - फोटो : अमर उजाला
धूल भरी सड़क पर हजारों यात्रियों को भूखे-प्यासे रहकर सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। बसों और जीपों में सफर कर रहे महिला और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल भी सात घंटे जाम में फंसे रहे। 
विज्ञापन

3 of 7
पिथौरागढ़ घाट हाईवे पर पहाड़ी दरकी - फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़-घाट के बीच में बारहमासी सड़क की कटिंग का काम चल रहा है। शुक्रवार सुबह घाट से दो किलोमीटर ऊपर पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से हजारों टन मलबा और बोल्डर सड़क पर गिर गए। 

4 of 7
पिथौरागढ़ घाट हाईवे पर पहाड़ी दरकी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मशीनों से एनएच को खोलने का काम शुरू हुआ लेकिन बार-बार मलबा आने से काम प्रभावित होता रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की कतारें लग गईं। मैदानी क्षेत्रों से आने वाले वाहन घाट पुल से पहले ही रोक दिए गए। 
विज्ञापन

5 of 7
पिथौरागढ़ घाट हाईवे पर पहाड़ी दरकी - फोटो : अमर उजाला
दोनों ओर लगभग चार-चार किलोमीटर लंबी कतारें लगी रहीं। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ लौट रहे डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल भी जाम में फंस गए।
विज्ञापन

6 of 7
पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर खिसका पहाड़ - फोटो : अमर उजाला
सड़क खुलने में हो रही देरी को देखते हुए उन्होंने जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे को फोन से मलबा हटाने के लिए अधिक मशीनें लगाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यमुनोत्री हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को बड़ेथी चुंगी में गंगोत्री हाईवे करीब पांच घंटे तक बाधित रहने के बाद शुक्रवार को यमुनोत्री हाईवे भी ब्रह्मखाल के पास करीब दो घंटे तक अवरुद्ध रहा। आवाजाही ठप होने से तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें