काफी दिन से लोगों को खतरा बना हुआ है। प्रशासन से विस्थापन की मांग की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। कोई अधिकारी देखने नहीं आया है। पिछले साल सरकार से फरियाद लगाई थी, लेकिन हमारी नहीं सुनी गई। एक घर के ऊपर बिजली का पोल झुक गया है, जो कभी भी गिर सकता है। ऐसे में पूरे मोहल्ले को खतरा बना हुआ है।
दस परिवारों को जीआईसी में शरण दिलाने के निर्देश
रईस होटल क्षेत्र में सोमवार देर शाम दूसरी बार पहाड़ी दरक गई। एसडीएम अभिषेक रोहिला ने सुरक्षा के मद्देनजर 10 परिवारों को शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज में शरण देने के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
सोमवार शाम करीब सवा छह बजे रईस होटल के पास स्थित पहाड़ी का एक हिस्सा फिर से दरक कर बलियानाले में चला गया। सामाजिक कार्यकर्ता केएल आर्या ने एसडीएम अभिषेक रोहिला को इसकी सूचना दी। इसके बाद एसडीएम ने श्याम, सुमित, किशोर, शुभम, सुनीता, उमेश गुड्डू, शिवचरण, बंटी, मिथुन, करन कश्यप आदि के परिवारों को राजकीय इंटर कॉलेज में अस्थायी रूप शरण देने निर्देश दिए।