देश-विदेश के सैलानियों को अपनी ओर आर्कषित करने वाली इन हसीन वादियों में आत्माओं का ठिकाना है। यह ठिकाना देश की सबसे डरावनी जगहों में शुमार है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
mussoorie haunted places
- फोटो : amarujala
लांबी देहार माइन मसूरी के बाहरी इलाके में मौजूद है। ऐसा कहा जाता है 1990 से पहले उस वक़्त यहां पर हजारों मजदूर काम करते थे।
विज्ञापन
3 of 8
mussoorie haunted places
- फोटो : amarujala
मसूरी के बाहरी इलाके में स्थित इस माइन के साथ 1990 के दशक में यह अप्रिय घटना घटी। एक हादसे में इसमें काम कर रहे कई मजदूरों की मौत हो गई। तब से यह माइन बदहाल है और काफी भयावह है।
4 of 8
mussoorie haunted places
- फोटो : amarujala
स्टोन माइंस की बीमारियों से बचने के लिए लाइमस्टोन माइंस के लिए कई सुरक्षा नियम बने हुए थे पर लांबी देहर माइंस में इस तरह के किसी भी नियम का पालन नहीं होता था नतीज़न वंहा पर बड़ी संख्या में मजदूर बिमारी से मरने लगे।
विज्ञापन
5 of 8
भ्ाूतहा स्थान
यहां माइंस में काम पर लगे ट्रकों के पहाड़ी से गिरने की भी कई घटनाएं हुई हैं। फलस्वरूप सरकार ने सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण इस माइन को हमेशा के लिए बंद करवा दिया।
विज्ञापन
6 of 8
भूत
इसके बाद से यह जगह बिल्कुल वीरान पड़ी है। स्थनीय लोगों के अनुसार खाली पड़ी यह माइन और इसके आस पास बने घर अब आत्माओं का ठिकाना है।
विज्ञापन
7 of 8
ghost
यहां गए लोगों ने बताया कि इस वीरान जगह रात में लोगों की आवाज़ सुनाई देती है। इस जगह के बारे में यह भी कहा जाता है कि यहां चलते हुए वाहन अचानक सड़क से उत्तर जाते हैं, जिससे कई बार गंभीर हादसे भी हो जाते हैं।
लोग बताते हैं कि इस वीरान जगह पर एक हेलीकॉप्टर रहस्यमयी तरीके से क्रेश हो चुका है। (अमर उजाला अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता। जनरुचि को ध्यान में रखकर स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर यह खबर बनाई गई है।)