फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: मोदी सरकार के विरोध में दिल्ली के लिए 10 हजार किसानों ने भरी हुंकार, तस्वीरों में देखें...

Mon, 24 Sep 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 8
kisan kranti yatra - फोटो : amar ujala
मोदी सरकार को किसान विरोधी सरकार बताते हुए भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर किसान क्रांति यात्रा रविवार को शुरू हो गई।
 
विज्ञापन

2 of 8
kisan kranti yatra
बताया जा रहा है कि इस यात्रा में 10 हजार से ज्यादा किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं। यह यात्रा रविवार को दोपहर 12 बजे शुरू हुई। 

 
विज्ञापन

3 of 8
kisan kranti yatra
इस दौरान किसान नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की राज्य सरकारों को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि किसानों के हितों के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

 

4 of 8
kisan kranti yatra
शाम को यात्रा में शामिल किसान पतंजलि योगपीठ में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचे, यहां से सोमवार को अगले पड़ाव के लिए रवाना होेंगे।

 
विज्ञापन

5 of 8
हजारों किसानों ने दिल्ली की लिए किया कूच - फोटो : amar ujala
यात्रा दो अक्तूबर को दिल्ली में राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचेगी। यहां किसान अपनी मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन करेंगे।

 
विज्ञापन

6 of 8
kisan kranti yatra
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत किसान क्रांति यात्रा रविवार दोपहर करीब 12 बजे हरिद्वार के रोड़ी बेलवाला से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में प्रारंभ हुई।

 
विज्ञापन

7 of 8
kisan kranti yatra
नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर हरसंभव आंदोलन किया जाएगा।

 
विज्ञापन

8 of 8
kisan kranti yatra
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को जगाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। सरकार नहीं जागी तो आगे और बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें