फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरीः मुरादाबाद से घूमने आए पर्यटक, तेज रफ्तार की वजह से हुए भीषण हादसे का शिकार, तस्वीरें

Sat, 08 Jun 2019 02:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद से मसूरी घूमने आए पर्यटकों की कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग घायल हैं। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई हैं। जिसमें दो महिला, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आज सुबह मसूरी में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां कैम्पटी की ओर जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार खाई में गिर गई। यह हादसा बीरागांव के पास हुआ। 
विज्ञापन

3 of 5
accident, injured - फोटो : अमर उजाला
सड़क किनारे स्थित खोखा संचालक सोहन पंवार ने बताया कि कार बहुत स्पीड में थी। चालक मोड़ नहीं काट पाया और कार खाई में गिर गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य किया।

4 of 5
accident, injured - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि वाहन में चार वयस्क व पांच बच्चे सवार थे। पांच घायलों में से तीन बच्चों को घायल अवस्था में मसूरी अस्पताल पहुंचाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
accident, injured - फोटो : अमर उजाला
कार में असद पुत्र रिहान उम्र 10 साल, अनस पुत्र रिहान उम्र 5 साल, आहिशा पत्नी रिहान उम्र 28 साल, रिहान पुत्र मुशर्रफ उम्र 35 साल, अर्श पुत्र अर्शद उम्र 10 साल, आहद पुत्र अर्शद उम्र 4 साल, अलीजा पुत्री अर्शद उम्र 3 साल, यासमीन पत्नी अर्शद उम्र 30 साल और अर्शद उम्र 35 साल (सभी निवासी मुरादाबाद) सवार थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें