फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: मानसून की दस्तक...नदियां उफान पर, जलमग्न हुए वाहन, एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई फ्लाइट

Sun, 25 Jun 2023 11:02 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
विज्ञापन
1 of 8
बारिश से जगह-जगह जलभराव - फोटो : amar ujala
प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। जगह-जगह भारी बारिश आफत लेकर आई है। कई मार्ग बंद होने से आवाजाही मुश्किल हो गई है, तो कहीं नदियों का जलस्तर बढ़ने से नुकसान की तस्वीरें सामने आई हैं। सुबह से जारी भारी बारिश के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। जिस कारण एयरपोर्ट पर इंडिगो की पहली फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई।

शनिवार रात से जारी बारिश के चलते हरिद्वार शहर और देहात के कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। कनखल में नहर और नाले का पानी घरों में ओवरफ्लो होकर घुसा। कई लोगों के घरों के सामान खराब हो गया। लाटोवाली में भी नाले चोक होने से कालोनी की सड़क जलमग्न हो गई।
 
ज्वालापुर में मेन बाजार सहित कई इलाकों में दो से तीन फुट पानी भर गया। गलियों में खड़े कई वाहन पानी में डूबे गए। ऋषिकुल के पास बारिश के चलते एक पुराने मकान की दीवार ढह गई। मकान बहने की आशंका के चलते परिवार ने पड़ोस के घर में आसरा लिया। जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन विभाग और तहसील प्रशासन को अलर्ट होने के लिए निर्देश दिए। बाढ़ संभावित इलाकों पर नजर रखी जा रही है। आपदा प्रबंधन विभाग बारिश से हुए नुकसान का जायजा ले रहा है। फिलहाल गंगा खतरे के निशान से 2.60 मीटर नीचे बह रही है।
विज्ञापन

2 of 8
एयरपोर्ट के पानी निकासी को एयरपोर्ट प्रशासन ने खोला पिछला गेट। - फोटो : amar ujala
नई टिहरी में सुबह से लगातार हो रही बारिश से ऋषिकेश -चंबा- धरासू हाईवे नरेंद्रनगर के समीप यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। दूसरी ओर, रानीपोखरी- नरेंद्रनगर सड़क भी गुजराडा के समीप सड़क पर मलबा आने से वाहनों के आवागमन के लिए बाधित हो गया है। नरेंद्रनगर क्षेत्र में सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है।
विज्ञापन

3 of 8
बारिश से टूटी दीवार - फोटो : amar ujala
देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पानी निकासी को एयरपोर्ट प्रशासन ने पिछला गेट खोला। अठुरवाला में पानी घुसने से यहां अफरा तफरी मच गई। एयरपोर्ट से अठुरवाला जाने वाले बरसाती नाला उफनाने से कई घरों में पानी घुस गया। कोटद्वार में भी रात से हो रही बारिश से जन जीवन प्रभावित हुआ है। नदी नाले उफान पर है, जबकि  सड़कें जलमग्न हो गई।

4 of 8
कोटद्वार में रात से हो रही बारिश से जन जीवन हुआ प्रभावित। नदी नाले उफान पर सड़कें हुईं जलमग्न। - फोटो : amar ujala
जौलीग्रांट में सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित हुआ। जिस कारण एयरपोर्ट पर इंडिगो की पहली फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई। आज सुबह दिल्ली से 7:40 पर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट चक्कर लगाकर बिना लैंडिंग के लौट गई। इस फ्लाइट ने कुछ मिनट बाद फिर से दोबारा लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन दूसरे प्रयास में भी  फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई।
विज्ञापन

5 of 8
बारिश - फोटो : amar ujala
आसमान में कई चक्कर काटने के बाद 8:25 बजे विमान के पायलट ने लैंडिंग का तीसरा प्रयास किया, लेकिन तीसरे प्रयास में भी इंडिगो की ये फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हो पाई। वहीं अहमदाबाद से सुबह 7:50 पर देहरादून आने वाली इंडिगो की दूसरी फ्लाइट को बीच हवाई रूट से दिल्ली को डाइवर्ट कर दिया गया। भारी बारिश से एयरपोर्ट के पास गांवों में और भानियावाला में घरों में पानी घुस गया है।
विज्ञापन

6 of 8
पूर्णागिरि मार्ग बाटनागाढ के पास मलबा आने सड़क बंद - फोटो : amar ujala
यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में देर रात से हो रही बारिश से यमुनोत्री हाईवे ओरक्षा बैंड में अवरुद्ध होने से दोनों ओर वाहनों को रोका गया है। लगातार बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। वहीं कुमाऊं में पूर्णागिरि मार्ग बाटनागाढ के पास मलबा आने से मार्ग बंद हो गया, जिसे जेसीबी से खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

7 of 8
बारिश - फोटो : amar ujala
दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से अगले पांच दिन झमाझम बरसात होगी। मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों में कहीं-कहीं तेज बौछारों के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में कई दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आपदा से बचाव के लिए 250 स्थानों पर लगेगा सायरन सिस्टम, प्रणाली को अपनाने वाला बनेगा दूसरा प्रदेश
विज्ञापन

8 of 8
हरिद्वार में पानी में डूबी कार - फोटो : amar ujala
प्रदेश में मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 27 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत सभी लाइन विभागों के अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट रहेंगे। इस दौरान कोई भी कर्मचारी और अधिकारी अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें