हरिद्वार में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
जलभराव से निपटने के लिए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल स्वयं मैदान में उतरे। डीएम ने रानीपुर मोड़, भगतसिंह चौक, बहादराबाद, वाल्मीकि बस्ती, लाटोवाली, कृष्णानगर, बहादराबाद, रानीगली, बस अड्डा, मॉडल कॉलोनी और देवपुरा में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द जलनिकासी के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वहीं ऋषिकुल में क्षतिग्रस्त मकान को देखने के बाद अधिकारियों को प्रभावितों को मुआवजा देने की कार्रवाई शुरू करने के लिए कहा।