फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon 2020 : मानसून की बारिश ने किया बेहाल, घरों में घुसा पानी, उफान पर नदियां, तस्वीरें

Wed, 24 Jun 2020 03:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
इस बार मानसून दो दिन की देरी से उत्तराखंड पहुंचा। 23 जून यानी मंगलवार को राज्य में मानसून पहुंच गया और आज बुधवार को मानसून की बारिश ने लोगों को डरा दिया।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
दक्षिण-पश्चिमी मानसून दो दिन की देरी से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पहुंच गया है। मंगलवार को कुमाऊं मंडल के ज्यादातर और गढ़वाल मंडल के कुछ हिस्सों में मानसून ने अपनी दस्तक दी। शेष हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान मानसून के पहुंचने का अनुमान है। इससे आज प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
आज बुधवार को भी अधिकतर इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 

4 of 6
- फोटो : amar ujala
बागेश्वर में हुई बारिश से जल भराव हो गया। यहां घरों में पानी घुस गया। बागेश्वर में सरयू नदी उफान पर है। यहां पुलिस नदी के समीप न जाने की अपील कर रही है।
 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
कालाढूंगी-हल्द्वानी मार्ग भाखड़ा जंगल में मुख्य हाईवे में विशाल पेड़ गिर गया। एक कार पेड़ की चपेट में आ गई। उसमें सवार शिक्षक बाल-बाल बचे। आवाजाही बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
 मंगलवार देर रात हुई भारी बारिश से गौला नदी उफान पर है। इसके तेज बहाव में तीन डंपर बह गए। एसपी सिटी ने लोगों को नदी में नहीं जाने की सलाह दी है। इधर, चोरगलिया में शेर नाला भी उफान पर है। सुबह पानी में एक यात्री बहने से बचा। शेरनाला के दोनों किनारों पर फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें