तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रेंजर हरेंद्र रावत चार वनकर्मियों के साथ बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे कठियापुल गेट पर गश्त कर रहे थे। कोसी पार करते समय उनकी बोलेरो एक गड्ढे में फंस गई और नदी का बहाव लगातार बढ़ रहा था। पानी का बहाव तेज होने पर गाड़ी अनियंत्रित होने लगी, जिससे गाड़ी में बैठे वनकर्मियों में हड़कंप मच गया। बाद में वनकर्मी वाहन से उतरे और आसपास के ग्रामीणों को बुलाया।