15 जून के बाद से अब तक प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं में सबसे अधिक सात मौतें चमोली जनपद में हो चुकी हैं, जबकि जिले के दो लोग अभी लापता हैं। वहीं, पौड़ी में चार, टिहरी में चार, बागेश्वर, देहरादून, नैनीताल, यूएसनगर, उत्तकाशी में एक-एक मौत हो चुकी है। इनके अलावा पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में भी दो-दो लोग आपदा का निवाला बन चुके हैं।