रुड़की स्थित पिरान कलियर दरगाह क्षेत्र में भांग खाकर मस्त एक बंदर मस्त हो गया। इस दौरान उसने पूरे क्षेत्र में खूब धमाल मचाया। तस्वीरें... पिरान कलियर दरगाह क्षेत्र में एक धूने पर किसी बाबा ने बंदर को भांग की पत्तियां खिला दी। इसके बाद बंद मदमस्त हो गया और नशे में जमकर धमाल मचाया। फर्श पर लौटकर डांस करते हुए बंदर कभी किसी जायरीन के कंधे पर चढ़ बैठता तो कभी किसी का सामान उठाकर हवा में उछालता। बंदर के करतब देखने के लिए मौके पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि किसी ने मजाक में बंदर को भांग की पत्तियां खिलाई हैं। कई घंटे तक बंदर बिना मदारी के तमाशा दिखाता रहा। नशा हल्का होने पर बंदर देर शाम पेड़ पर चढ़ गया।