आपने कभी देखी है इतनी बड़ी छिपकली। नहीं तो यहां देख लीजिए। राजपुर के एक घर में जब लोगों की नजर इस छिपकली पर पड़ी तो वहां हड़कंप मच गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
lizard
वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने राजपुर रोड घास मंडी आबादी क्षेत्र में घुस आई गोह (मॉनिटर लीजर्ड) पकड़ी। रेस्क्यू टीम को राजपुर थाना पुलिस की ओर से इसकी सूचना दी गई थी। टीम लीडर रवि जोशी के मुताबिक एक घंटे की मशक्कत के बाद गोह पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
3 of 5
lizard
गोह को राजाजी टाइगर रिजर्व के आशारोड़ी के जंगल में छोड़ा गया है। रेस्क्यू टीम के लीडर रवि जोशी के मुताबिक घास मंडी गांव के एक घर में मंगलवार दोपहर दो बजे गोह घुस जाने की सूचना मिली थी। गोह दीवार के भीतर घुसी थी।
4 of 5
lizard
इसके चलते दीवार तोड़कर काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा जा सका। रेस्क्यू टीम में गौतम क्षेत्री, महेश रावत एवं राजू रावत शामिल थे। गोह सरीसृपों के वैरानिडी कुल के जीव हैं। इनका शरीर छिपकली की तरह, लेकिन बड़ा होता है।
यह छिपकलियों के निकट संबंधी हैं जो मुख्य रूप से अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, अरब और एशियाई देशों में पाये जाते हैं। रवि जोशी के मुताबिक इसकी पूछ काफी धारदार होती है। वहीं इसके काटने पर जल्दी से दवा भी काम नहीं करती।