फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे निकालने ATM जा रहे हैं तो जरा ध्यान दें, वरना परेशानी झेलेंगे

Mon, 12 Feb 2018 06:24 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
atm shimla
अगर आप पैसे निकालने के लिए एटीएम जाने वाले हैं तो ध्यान दें। वरना आपको परेशानी होगी।


 
विज्ञापन

2 of 6
atm
बैंकों में दो दिन का अवकाश पड़ने के कारण शहर के अधिकतर एटीएम दूसरे दिन ही खाली हो गए। नतीजतन रविवार को दिनभर लोग एटीएम पर भटकते नजर आए। एटीएम में कैश की किल्लत सोमवार दोपहर बाद दूर होने की बात कही जा रही है।

 
विज्ञापन

3 of 6
atm
बता दें, बैंकों में महीने के दूसरे शनिवार की छुट्टी का प्रावधान है। इसके चलते दूसरे दिन रविवार होने के कारण हर महीने ऐसी समस्या आती है। बैंकों के अनुसार एटीएम में जितना पैसा फीड किया गया था, वह ज्यादातर जगहों पर शनिवार को ही खत्म हो गया था।

 

4 of 6
atm
इसी के चलते रविवार को शहर के अधिकतर एटीएम पर नो कैश और ऑउट ऑफ आर्डर के बोर्ड लटके दिखे। चकराता रोड निवासी मुकेश घंटाघर तक करीब छह एटीएम पर गए, लेकिन कहीं भी पैसा नहीं मिला। मुकेश को करीब दस एटीएम में घूमने के बाद पैसा मिल पाया।
 
विज्ञापन

5 of 6
atm card
इसी प्रकार बंजारावाला निवासी अनिल भी पैसे निकालने के लिए सुबह से दोपहर तक भटकते रहे। कारगी चौक के किसी भी एटीएम पर रुपये नहीं निकले। आसपास के लोगों का कहना था कि एटीएम दिन से खाली पड़े हैं। यही हालात शहर के मुख्य सड़कों, चौराहों पर लगे एटीएम पर देखने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लोग एटीएम पर पहुंचने के बाद खाली हाथ लौटते रहे। उधर, पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सर्वर की सुस्ती की वजह से परेशान हैं। हालांकि पीएनबी के अधिकारियों का कहना है कि सर्वर अपडेट होने की वजह से दिक्कत हो रही है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें