अगर आपको भी कौन बनेगा करोड़पति को लेकर कोई कॉल आए तो सावधान हो जाइए। अगर आपने जरा सी चूक की तो आपको जिंदगीभर पछताना पड़ सकता है। टीवी शो केबीसी के नाम पर लॉटरी का झांसा देकर क्षेत्र में लोगों को ठगने का प्रयास किया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
cyber crime
इसी तरह के एक मामले में युवती ने पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी दी तो ठगों ने फोन काट दिया और दोबारा युवती को फोन नहीं किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नगर की एक युवती के मोबाइल पर दो दिन पहले एक कॉल आई।
विज्ञापन
3 of 5
बैंक अकाउंट
उसे बताया गया कि आपने टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के ऑल इंडिया सिम कार्ड लकी ड्रा कंपटीशन में 35 लाख की रकम इनाम में जीती है। कॉल करने वाले ने युवती को बताया कि इस रकम को हासिल करने के लिए उसे अपने बैंक अकाउंट की डिटेल देनी होगी।
4 of 5
money
इसके बाद यह रकम उसके अकाउंट में भेज दी जाएगी। युवती ने इसका सबूत मांगा तो कॉल करने वाले ने व्हाट्सएप नंबर पर लॉटरी नंबर सहित सारी जानकारी भेज दी। जानकारी देख युवती को शक हुआ तो उसने अपना बैंक अकाउंट नंबर देने से मना कर दिया।
साथ ही पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी दी। इसके बाद उसने फोन काट दिया और दोबारा कॉल नहीं की। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद शर्मा का कहना है कि इस तरह के ठगों के झांसे में आकर कभी भी अपने बैंक अकाउंट की डिटेल नहीं बतानी चाहिए। इस तरह की कॉल को नजरअंदाज कर देना चाहिए।