15 दिसंबर को देहरादून में हुई शंखनाद रैली के बाद नरेंद्र मोदी अपनी छाप छोड़ गए। वाहर से आने वाले लोगों को रास्ता बताने वाले बोर्ड पर भी मोदी के बैनर लगाए गए हैं। इतना ही नहीं शहर के मुख्य चौक इन बैनरों से ढक गए हैं। रैली संपन्न होने के बाद अभी तक शहर की दीवारों पर मोदी के बैनर्स लगे हुए हैं। कुछ समय पहले नगर निगम द्वारा पोल पर लगे बैनर्स हटाए गए थे, लेकिन मोदी के लिए इन नियमों को ताक पर रख दिया गया। बैनर्स को इस तरह से लगाने से शहर की सुंदरता और स्वच्छता पर ग्रहण लग सकता है।