फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mock Drill: देहरादून में बजे एयर रेड सायरन...अलर्ट मोड पर पुलिस और एसडीआरएफ, लोगों को निकाला

Wed, 07 May 2025 04:29 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शहर में आराघर चौकी, धारा चौकी, एनआईईपीवीडी, कलेक्ट्रेट और लक्खीबाग पुलिस चौकी पर लगे एयर रेड सायरन बजाए गए।
विज्ञापन
देहरादून में मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशासन और सिविल डिफेंस की ओर से आज देहरादून में  मॉक ड्रिल की गई। शाम 4:12 बजे एयर रेड सायरन बजे तो पुलिस और एसडीआरएफ अलर्ट हो गई। बजने के साथ मॉक ड्रिल शुरू हो जाएगी। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। 

विज्ञापन




शहर में आराघर चौकी, धारा चौकी, एनआईईपीवीडी, कलेक्ट्रेट और लक्खीबाग पुलिस चौकी पर लगे एयर रेड सायरन बजाए गए। पुलिस ने बड़े-बड़े आवासीय भवनों, सरकारी भवनों से लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का अभ्यास किया गया। 

विज्ञापन

खतरों से भी लोगों को किया आगाह 
मॉक ड्रिल के दौरान भविष्य में होने वाले खतरों से भी लोगों को आगाह किया गया। एयर रेड के समय लोग किस तरह अपनी जान बचा सकते हैं यह सब जानकारी इस मॉक ड्रिल में दी गई। साथ ही ब्लैक आउट होने पर लोग किन किन वस्तुओं को अपने पास रखें और किनसे परहेज करें यह सब जागरूकता की जाएगी। इसे लेकर स्थानीय पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather News:  आज और कल भारी बारिश के आसार, बढ़ सकता है गदेरों का जलस्तर, यहां हो सकती है बर्फबारी

आपदा को लेकर जून 2023 में हुई थी मॉक ड्रिल
शहर में कुल नौ जगहों पर एयर रेड सायरन लगे हुए हैं। युद्ध में हवाई हमलों के वक्त बजने वाले इन सायरन को जून 2023 में परखा गया था। उस वक्त आपदा को लेकर मॉक ड्रिल की गई थी। सभी स्विच आदि सही कराए गए थे। होमगार्ड और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवियों ने इस मॉक ड्रिल में भाग लेकर लोगों को सचेत किया था। इस तरह के सायरन आपदा के प्रति संवेदनशील इलाकों में लगाए जाने की योजना भी बनाई गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें