हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में हुए राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में देहरादून के मुकेश रावत को मिस्टर उत्तराखंड चुना गया। राज्य भर से आए प्रतिभागियों ने अपनी बॉडी के जलवे दिखाए। जिससे देखने वाले दंग रह गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईजी कुमाऊं अनंत राम चौहान ने दीप जलाकर किया। नैनीताल पुलिस के कांस्टेबल जगजीत सिंह को मिस्टर हल्द्वानी और काशीपुर के राशिद अली को मिस्टर कुमाऊं चुना गया। इस दौरान एलआईसी के सीनियर डिवीजन मैनेजर सुबेंद्र कुमार, महेंद्र अधिकारी, डॉ. संजय जुयाल सहित कई लोग मौजूद थे।