फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 साल बाद मां-बाप से मिला खोया हुआ बेटा, फिर अचानक ऐसे हो गई मौत, तस्वीरें...

Mon, 05 Feb 2018 06:15 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
1 of 5
son
22 साल बाद खोया हुआ बेटा अपने मां बाप से मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। लेकिन यह खुशी सिर्फ चंद लमहों की थी। बेटे की अचानक इस तरह मौत हो गई।
 
विज्ञापन

2 of 5
son
22 साल से लापता बेटे के घर पहुंचने की खुशी बलतिर निवासी माता-पिता एक पखवाड़े भी नहीं मना पाए थे कि बीमारी की हालत में घर पहुंचे  बेटे इंद्रजीत की शनिवार को मृत्यु हो गई है। इकलौते पुत्र की मृत्यु से बुजुर्ग दंपति बदहवास हैं।
विज्ञापन

3 of 5
son
बलतिर निवासी रईस राम और कौशल्या देवी का बेटा इंद्रजीत कुमार (36) 14 वर्ष की उम्र में वर्ष 1996 में घर से चला गया था। इस बीच वह दिल्ली और मुंबई में रहा। इस दौरान उसका परिजनों से उसका कोई संपर्क नहीं रहा। पिछले माह 23 जनवरी को बीमारी की हालत में अचानक इंद्रजीत घर पहुंचा था।

4 of 5
son
22 साल से बिछड़े पुत्र को घर आया देख बूढ़े माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं था। माता-पिता ने बीमार पुत्र का इलाज कराकर उसकी शादी करने की ठानी थी। परिवार में खुशी का माहौल था। इस मामले को अमर उजाला ने 26 जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
बताया जा रहा है कि माता-पिता इंद्रजीत को जिला अस्पताल लेकर गए। जांच के बाद सामने आया कि इंद्रजीत की दोनों किडनी खराब हैं। किडनी खराब होने की जानकारी मिलने के बाद इंद्रजीत के साथ ही उसके माता-पिता काफी परेशान थे। शनिवार को तड़के करीब 4 बजे  इंद्रजीत की मृत्यु हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से बुजुर्ग माता-पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें