देहरादून में आयोजित मिस उत्तराखंड इवेंट के दौरान मॉडल्स ने अपना जलवा बिखेरा। कॉन्वेंट रोड स्थित एक होटल में हुए इस आयोजन में मॉडल्स इंडियन और वेस्टर्न आउटफिट में पहुंची। इन दिनों राजधानी में मिस उत्तराखंड कॉनटेस्ट के सबटाइटल इवेंट्स चल रहे हैं। इस दौरान मॉडल्स की मनमोहक अदाओं ने जजेज का ध्यान अपनी ओर खींचा। इन इवेंट्स के बाद फाइनल राउंड में मिस उत्तराखंड को चुना जाएगा।