चार वाहनों की जोरदार टक्कर में जो हाल कार हुआ, उसमें कार के अंदर बैठे दो लोगों का सही सलामत बाहर आना किसी चमत्कार से कम नहीं है। आगे पढ़िए पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 6
accident
गुरुवार को आईएसबीटी के पास सुभाष नगर चौक पर चार वाहन आपस में टकरा गए। इसके चलते वहां बस सीधे कार के अंदर जा घुसी। कुदरत का करम रहा कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
3 of 6
accident
हादसे के कारण लंबा जाम लग गया, जिसे खुलवाने में पुलिस को पसीने आ गए। पुलिस ने चालक के भाग जाने के कारण ट्रक और रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। देर रात तक इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई थी।
4 of 6
accident
आईएसबीटी पुलिस चौकी क्षेत्र के सुभाष नगर चौक के पास बृहस्पतिवार शाम पीछे से आ रहे एक ट्रक ने आगे जा रही कार में टक्कर मार दी, जिससे वह डिवाइडर पर चढ़कर आगे जा रही फारचोनर से टकरा गई। नतीजा यह हुआ तो फारचोनर का चालक संतुलन नहीं रख पाया।
विज्ञापन
5 of 6
accident
नतीजा यह हुआ कि वह सीधे आगे जा रही छुटमुलपुर डिपो की रोडवेज बस में जाकर घुस गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। लोगों ने कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बड़ा हादसा होने के कारण मौके पर तमाशबीनों का तांता लग गया, जिस कारण लंबा जाम लग गया।
हादसे के बाद ट्रक और रोडवेज बस चालक फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। गनीमत रही कि कार के परखच्चे उड़ने के बाद किसी को चोट नहीं आई। चौकी प्रभारी अमरजीत रावत ने बताया कि हादसे में चार वाहन क्षतिग्रस्त हुए है। ट्रक का ब्रेक फेल होने की बात सामने आ रही है। इस मामले में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।