'कहते हैं जाको राखे साइयां, मार सकेना कोई'। यह कहावत इस आदमी पर पूरी तरह से सटीक साबित हुई है। चलती ट्रेन के नीचे आने के बाद आदमी का बाल भी बांका नहीं हुआ। देखिए हैरतअंगेज तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 8
train
यह मामला है उत्तराखंड में हरिद्वार के लक्सर का। जहां हाल ही में एक आदमी ट्रैक पार करने के दौरान चलती मालगाड़ी के नीचे आ गया। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि उसे एक खंरोच भी नहीं आई।
विज्ञापन
3 of 8
train
बताया जा रहा है कि इस आदमी का एक पैर नकली है। जिसके चलते वह रेलवे ओवर ब्रिज को पार नहीं कर पाता था। इसलिए वह हमेशा ही ट्रैक पार करके अपने काम पर जाता था।
4 of 8
train
हाल ही में वह जब एक दिन ट्रैक पार कर रहा था तो अचानक ट्रेन की आवाज सुनकर वह घबरा गया। इस दौरान उसे कुछ समझ नहीं आया और वह ट्रैक पर ही गिर गया।
विज्ञापन
5 of 8
train
तभी ट्रेन आदमी के ऊपर से पूरी गुजर गई। इतने में ही वहां यह सब देखने वालों का तांता लग गया। लोग भी ऐसा नजारा देखकर घबरा गए।
विज्ञापन
6 of 8
train
लेकिन जब ट्रेन वहां से निकल गई तो आदमी को सकुशल देखकर लोगों की खुशी का भी ठिकाना न रहा। वहीं आदमी खुद भी इस पूरे वाकया को किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहा है।
विज्ञापन
7 of 8
train
किसी ने इसका वहां वीडियो बना लिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया।वहां मौजूद लोगों ने आदमी को ट्रैक से उठाया और उसे स्टेशन पर ले जाकर बैठाया।