फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: खाई में कार गिरने से पूरा परिवार घायल, लेकिन चार साल के बच्चे को नहीं आई एक भी खंरोच

Thu, 28 Sep 2017 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत 
विज्ञापन
1 of 5
car accident
साठ फुट गहरी खाई में कार ग‌िरने से जहां एक वृद्धा की मौत हो गई और पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं उसी परिवार के चार साल के बच्चे को खंरोच तक नहीं आई। इसे चमत्कार ही कहेंगे क‌ि सबसे बीच बैठे होने के कारण ही उसे कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
car accident
पिथौरागढ़ से टनकपुर आ रही एक सेंट्रो कार मंगलवार रात सूखीढांग के पास अनियंत्रित होकर करीब साठ फुट गहरी खाई में जा गिरी। कार में न्यूरिया, पीलीभीत (यूपी) के एक ही कुनबे के तीन बच्चों समेत छह लोग सवार थे। इनमें से एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा-बहू और उनके दो बच्चे घायल हो गए। एक बच्चे को खरोंच तक नहीं आई। सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह सभी न्यूरिया (पीलीभीत) के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
car accident
पिथौरागढ़ के डॉन बाक्सो स्कूल में कार्यरत राजेश मैसी पुत्र स्व. एडविन मैसी मंगलवार को पिथौरागढ़ से अपनी सेंट्रो कार (डीएल 3 सीएस/6625) से परिवार के साथ अपने घर ग्राम ठुलकरी ढकिया न्यूरिया (पीलीभीत) जा रहे थे। सूखीढांग में श्यामलाताल तिराहे के पास पहुंचते ही उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब साठ फुट गहरी खाई में गिर गई।

4 of 5
car accident
​हादसे में कार चला रहे राजेश की मां एलिस मैसी (65) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश के अलावा कार में सवार उसकी पत्नी रोजलिन मैसी (30), पुत्री एंजिला मैसी (7)और डेढ़ साल की पुत्री श्रुति मैसी को गंभीर चोट आई है। सौभाग्य से चार साल के पुत्र समर्पित को खरोंच तक नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
car accident
वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही चल्थी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक प्रकाश विश्वकर्मा फोर्स के साथ फौरन घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से एलिस मैसी की लाश और घायलों को खाई से निकाला। सभी को 108 आपात वाहन की मदद से रात में ही संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि राजेश अपनी बीमार मां एलिस मैसी को इलाज के लिए पीलीभीत ले जा रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें