भारत में कई मंदिर हैं जो अपने रहस्य और चमत्कारों के लिए विश्वप्रसिद्घ हैं। लेकिन भारत का एक ऐसा मंदिर है जहां देवी मां खुद भक्तों के बीच आकर चमत्कार दिखाती है। लेकिन ऐसे चमत्कार देखकर खुद आखों पर भी यकीन नहीं होता।
विज्ञापन
2 of 8
kalinka temple
जी हां, यह बिल्कुल सच है। इस चमत्कार को होते केवल भक्त ही नहीं बल्कि परिसर में बैठे अन्य भक्त भी देख सकते हैं। अगर आप मनोकामना लेकर जाएं तो आपको कुछ कहने की जरूरत नहीं है। माता खुद आपकी मनोकामना बताती है। साथ ही उनका समाधान भी।
विज्ञापन
3 of 8
kalinka temple
यह मंदिर टिहरी के बटखेम गांव में है। मां कालिंका का मंदिर अपने चमत्कारों के लिए ही विश्वप्रसिद्घ है। यह चमत्कार ही है कि यहां मां काली की डोली भक्तों की मनोकामना को दीवार पर लिखती है।
4 of 8
kalinka temple
कहा जाता है कि देवी का पश्वा अपने हाथों पर सूखे चावलों को भिगोकर हरियाली में बदल देता है। लोग यह चत्कार देखकर हतप्रभ रह जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
kalinka temple
इस मंदिर की एक मान्यता है कि माता के दर पर आने वाले कई निसंतान दंपति को संतान का सुख जरूर मिलता है। बता दें कि नई टिहरी से पांच किमी दूर 57 परिवारों वाले बटखेम गांव में मां कालिंका का भव्य मंदिर है।
विज्ञापन
6 of 8
kalinka temple
हर रविवार को मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना होती है। माता की डोली आह्वान कर भक्त को अपने पास बुलाती है। यहां दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग परेशानियां लेकर पहुंचते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
kalinka temple
- फोटो : amarujala
कहा जाता है कि देवी के पश्वा पर जब थाली से एक मुठ्ठी चावल लेता हैं और पानी से भिगोकर उसी समय हाथ पर हरियाली तैयार करके दिखाते हैं। इसके बाद अपने छत्र से दीवार पर उसकी समस्या और उसका समाधान लिखती है।
इस मंदिर में उत्तराखंड के ही नहीं बल्कि दिल्ली, मुंबई, राजस्थान से भी फरियादी आते हैं। जानकारी के अनुसार मंदिर की देख रेख करने वालों का दावा है कि अब तक कई निसंतान दंपत्तियों की गोद भर चुकी है।
(अमर उजाला इन तथ्यों की तस्दीक नहीं करता है यह केवल जनश्रुतियों और मान्यताओं के आधार पर आपके सामने प्रस्तुत किए गए हैं।)