फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे में कैद हुई केदारनाथ में MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश की पूरी घटना, देखिए Live तस्वीरें...

Thu, 05 Apr 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 7
mi 17
देखिए कैसे क्रैश हुआ था केदारनाथ धाम में सेना का हेलीकॉप्टर एमआई-17....
विज्ञापन

2 of 7
mi 17
मंगलवार सुबह केदारनाथ धाम में हुई इस घटना ने सबको हिलाकर रख दिया। इस हादसे में हांलांकि कोई जन हानि नहीं हुई, लेकिन इसे लेकर शासन और प्रशासन तक में हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि यह घटना कोई पहली बार नहीं हुई है, इससे पहले भी सेना के सात हैलीकॉप्टर यहां क्रैश हो चुके हैं और तकरीबन 23 लोग जान गंवा चुके हैं, इसलिए अब इसकी जांच भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

3 of 7
mi 17
मंगलवार को जब ये हादसा हुआ तो यह पूरी घटना वहां काम कर रहे एक कर्मचारी ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया। हैलीकॉप्टर पहले सही चल रहा था। लेकिन लैंड होने से पहले वह अचानक नीचें गिर गया। वहां जैसे ही तेज धमाका हुआ तो प्रशासन के कई अधिकारी आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए।

4 of 7
mi 17
बता दें कि, हादसे में हेलीकाप्टर में सवार छह लोगों में से एक को मामूली चोट आई है, जबकि पायलट, को-पायलट सहित पांच लोग सुरक्षित हैं। दुर्घटना का कारण हेलीकाप्टर के टायरों का बिजली के तार में उलझकर हवा के तेज दबाव से अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।

देखें वीडियो:
 



 
विज्ञापन

5 of 7
mi 17
एमआई-17 हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों के लिए सिंचाई विभाग का सामान ले जाया जा रहा था। सुबह 7 बजे एमआई-17 ने वीआईपी हेलीपैड पर पहली लैंडिंग की। इसके बाद पुन: गुप्तकाशी हेलीपैड पर उतरकर सामान भरकर 8.18 मिनट पर फिर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी। करीब 8.30 बजे यह हादसा हो गया। इसके बाद हेलीकाप्टर हवा के तेज दबाव से अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

6 of 7
mi 17
इस दौरान  तेज आवाज सुनकर एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, निम के प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट सहित कार्यदायी संस्थाओं के लोग और मजदूर मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू कर एमआई-17 के अंदर से पायलट विंग कमांडर एसएस मुल्तानी, को-पायलट स्क्वाड्रन लीडर आरएस चौधरी सहित एचआर ओझा, एन राजन, अखिलेश और ए कौशिक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मामूली रूप से घायल अखिलेश को मौके पर ही उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
mi 17
डीएम मंगेश  घिल्डियाल ने बताया कि दुर्घटना के मुख्य कारणों के बारे में सेना के प्रवक्ता द्वारा ही पुष्टि की जाएगी। दूसरी तरफ सेना द्वारा दुर्घटनाग्रस्त एमआई-17 के रेस्क्यू के लिए बरेली से भेजे गए दो एलएच हेलीकाप्टर चारधाम हेलीपैड पर लैंड किए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें