इस दौरान तेज आवाज सुनकर एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, निम के प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट सहित कार्यदायी संस्थाओं के लोग और मजदूर मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू कर एमआई-17 के अंदर से पायलट विंग कमांडर एसएस मुल्तानी, को-पायलट स्क्वाड्रन लीडर आरएस चौधरी सहित एचआर ओझा, एन राजन, अखिलेश और ए कौशिक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मामूली रूप से घायल अखिलेश को मौके पर ही उपचार दिया गया।