फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले दो महीने तक वृश्चिक राशि में रहेंगे बुध, इन राशियों के लिए नहीं होगा शुभ

Thu, 02 Nov 2017 06:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
astrology - फोटो : google
वनस्पतियों के राजा (बुध ग्रह) ने गुरुवार से अपनी चाल बदलकर तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है। बुध ग्रह की इस बदली चाल से कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 7
astrology - फोटो : google
इसके बाद 10 दिसंबर से बुध वक्री हो जाएंगे। हालांकि बुध शुभ फलदायक भी हैं। डा. आचार्य सुशांत राज के अनुसार बुध ग्रह को वनस्पतियों का राजा कहा जाता है। बुध का सीधा प्रभाव दिमाग के कार्यों और बिजनेस पर पड़ता है। हमारे शरीर में मुख्य रूप से गले और कंधों में इसका प्रभाव रहता है।
विज्ञापन

3 of 7
astrology - फोटो : amarujala
 वहीं पंडित भगवती प्रसाद थपलियाल बताते हैं कि सूर्य, शुक्र और राहु बुध के मित्र हैं।  चंद्रमा इनके शत्रु ग्रह माने जाते हैं जबकि शनि, केतु, मंगल और गुरु के साथ बुध का रिश्ता सम है।  बुध जब केतु के छठे भाव में रहते हैं तो शुभ फल देते हैं। बुध की अशुभ दशा होने पर दांत झड़ने लगते हैं और सूंघने की शक्ति कमजोर हो जाती है। इसके अशुभ प्रभावों से बचने के लिए दांत साफ रखने चाहिए और नाक छिदवाना चाहिए।

4 of 7
मेष्‍ा
जानिए किस राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।
मेष राशि : इस राशि में आठवें स्थान पर बुध जाएंगे। बुध के साथ पुरुष ग्रह होने से स्थिति और भी शुभ होगी। बुध के इस गोचर से मेष राशि वालों को शुभ फल मिलेंगे। हालांकि मेहनत करनी पड़ेगी। मेष राशि धारकों को अपनी और माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

वृष राशि : बुध का यह गोचर आपके सातवें स्थान पर जाएगा। बुध के इस गोचर से चारों ओर लाभ मिलेगा। मुकदमे में जीत होगी, दूसरों की भलाई का मौका मिलेगा। घर में अशुभ स्थिति होने पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि : बुध की बदली चाल आपकी वाणी को प्रभावशाली बनाएगी। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आपका हृदय दूसरों के लिए उतना प्रयत्नशील रहेगा जितना कि खुद के लिए। धैर्य रखने से तरक्की हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 7
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
कर्क राशि : कर्क राशि में पांचवें स्थान पर बुध जाएंगे। इस गोचर से आप प्रसन्नचित रहेंगे। अचानक मुख से निकला वाक्य आपके लिए शुभकारी होगा। धन और परिवार में बढ़ोत्तरी होगी। गो पालना या उसकी सेवा लाभकारी होगा।

सिंह राशि : इस राशि में चौथे भाव में  बुध के गोचर के साथ यदि स्त्री और पुरुष ग्रह बली हों तो व्यक्ति दूसरों की परेशानियों को अपने से ऊपर ले लेता है और धैर्य रखने वाला होता है। कुछ समय के लिए आप मानसिक रूप से अशांत हो सकते हैं। इस दौरान कोई सरकारी पद भी प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि : बुध का यह गोचर दूसरों से आपके संबंध अच्छे बनाएगा। धन और कुटुंब आदि में बढ़ोत्तरी होगी। संतान के लिए यह शुभ फलदाई होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से बुध आपके लिए फायदेमंद होगा।
विज्ञापन

6 of 7
तुला
तुला राशि : बुध के लिए आपका यह गोचर दूसरे स्थान पर होगा। बुध के इस गोचर से आप बुद्धिमान, लेकिन स्वार्थी प्रवृत्ति और खुद में रहने वाले होंगे। साथ ही हर बात का हाजिर जवाब देंगे। अपने प्रयासों से उत्तम फलों की प्राप्ति करेंगे।

वृश्चिक राशि : आपके पहले स्थान पर बुध का गोचर होगा। बुध के इस गोचर से आपको धन की कोई चिंता नहीं होगी। आपकी कन्या को भी इसका फायदा मिलेगा। ससुराल पक्ष को हानि हो सकती है। जीभ का स्वाद आपको भारी पड़ सकता है।

धनु राशि : इस राशि में 12वें स्थान पर बुध का यह गोचर आपके लिए धन के कोष को भरने वाला होगा। आपको मान-सम्मान, प्रसिद्धि सब मिलेगी। अधिक व्यय करने से धन हानि उठानी पड़ सकती है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
मकर राशि : आपके 11वें स्थान पर बुध जाएगा। बुध के इस गोचर से आप धनवान एवं सर्वगुण संपन्न होंगे। संतान को अच्छी शिक्षा प्राप्त होगी। बुध की अशुभ स्थिति में धन की हानि के साथ ही समय की भी बर्बादी होगी।

कुंभ राशि : बुध का यह गोचर आपके 10वें स्थान पर होगा। बुध के इस गोचर से आप हमेशा खुश रहेंगे और सबकी आज्ञा का पालन करेंगे। साथ ही नीतियों से प्यार करेंगे और शास्त्रों की जानकारी में रुचि दिखाएंगे।

मीन राशि : बुध का यह गोचर आपके 9वें स्थान पर होगा। आप कुटुंब के सारे कर्तव्य अच्छे से निभाएंगे। धर्म, आयु और धन में वृद्धि होगी। बुध की अशुभ स्थिति में शरीर को कष्ट हो सकता है। रक्त संबंधी विकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें