उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद में सितारगंज में आयोजित चुनावी जनसभा में बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
Mayawati in Sitarganj
- फोटो : AmarUjala
मायावती ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को दलित विरोधी पार्टी बताते हुए प्रदेश में दलित और पिछड़ों को उपेक्षा का शिकार बताया। वहीं रैली में भारी भीड़ देखकर मायावती खुश नजर आईं।
विज्ञापन
3 of 7
Mayawati in Sitarganj
- फोटो : AmarUjala
मायावती ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस अंदर-अंदर से एक दूसरे से मिले हैं। जिसके चलते उत्तराखंड में दलितों और आदिवासियों का सरकारी नौकरी में पदोन्नति का मामला निष्प्रभावी बना हुआ है। उन्होंने प्रदेश में कमजोर तबके के लोगों को अत्याचार का शिकार बताया।
4 of 7
Mayawati in Sitarganj
- फोटो : AmarUjala
कहा उत्तराखंड में परिवर्तन लाने के लिए कांग्रेस-भाजपा को हटाकर बसपा को सत्ता में लाना होगा। सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की बात तो की पर मायावती का मुख्य फोकस दलित और पिछड़ों पर ही रहा।
विज्ञापन
5 of 7
Mayawati in Sitarganj
- फोटो : AmarUjala
मायावती ने आरक्षण खत्म करने की साजिश का आरोप लगाते हुए आरक्षण में आने वाली जातियों के वोट बैंक पर नजर बनाए रखी। हैदराबाद के रोहित वेमुला और गुजरात के ऊना में दलित युवकों के साथ हुई हिंसा का मुद्दा भी उनके भाषण में रहा।
विज्ञापन
6 of 7
मायावती
- फोटो : ANI
केद्र की भाजपा सरकार को पूंजीपतियों की सरकार बताते हुए कहा कि केंद्र की नीतियों से गरीबी और बेरोजगारी दूर नहीं हुई। इसके साथ ही उन्होंने परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए बसपा की सरकार बनाने की अपील की।
अल्पसंख्यकों को लुभाते हुए मायावती ने बताया कि बसपा सरकार में ही अल्पसंख्यकों का हित सुरक्षित है। साथ ही उत्तराखंड में सर्व समाज के लोगों को टिकट देने की बात कही। मायावती ने आरोप लगाया कि अन्य दल दलितों को वोट बैंक समझते हैं। हर बार वोट के लिए उनका इस्तेमाल किया जाता है।