महिला क्रिकेट में भारत को विश्व विजेता बनाने के लिए देश की बेटियां आज लॉर्ड्स के मैदान में इंग्लैंड से दो-दो हाथ करेंगी। इस महा मुकाबले में मौका मिला तो उत्तराखंड की बेटियां भी कमाल दिखाएंगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
ekta bisht
अल्मोड़ा निवासी स्पिन गेंदबाज एकता बिष्ट और उत्तरकाशी की रहने वाली मानसी जोशी इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। मानषी जोशी का टूर्नामेंट में प्रदर्शन भले ही औसत रहा हो लेकिन, एकता बिष्ट ने चिर प्रतिद्वंद्वी पकिस्तान के खिलाफ 18 रन में पांच विकेट लेकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
mansi joshi
एकता गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल कर करने की क्षमता रखती हैं। 12 साल बाद महिला विश्वकप के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम से खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि इंग्लैंड की जमी पर एक बार फिर 1983 विश्वकप दोहराया जाएगा।
4 of 6
mansi joshi
कपिल देव की तरह लार्ड्स की बालकनी में मिताली राज की टीम वर्ल्डकप ट्रॉफी के साथ खड़ी नजर आएगी। सेमीफाइनल में छह बार की विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद टीम के हौसले भी बुलंद हैं।
विज्ञापन
5 of 6
ekta bisht
लीग मैच में इंग्लैंड के खिलाफ एकता बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी नौ ओवर में 43 रन की कसी गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड की टीम मात्र 246 रन बना पाई थी और ये मैच भारत ने 35 रन से जीत लिया था।
एकता के पहले क्रिकेट कोच लियाकत अली का मानना है कि भारतीय टीम में पूनम यादव की जगह एकता को फाइनल में मौका देना चाहिए। इंग्लैंड टीम स्पिनर के विरुद्ध ज्यादा सहज होकर नहीं खेल पाती है। ऐसे में एकता तुरुप का इक्का साबित हो सकती हैं।