फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः बरात से लौट रहे मैक्स वाहन में अचानक मची चीख-पुकार, 12 घायल एक की मौत

Fri, 24 May 2019 10:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
1 of 6
अमर उजाला
विकासखंड बाराकोट में गल्लागांव के पास मैक्स वाहन के खाई में गिरने 12 लोग घायल हो गए। जबकि एक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मैक्स में सवार सब लोग बरात से वापस आ रहे थे। प्रशासन और पुलिस ग्रामीणों के साथ बचाव में राहत बचाव कार्य किया।

 
विज्ञापन

2 of 6
अमर उजाला
गुरुवार को बाराकोट के रैधाव से लोहाघाट के मचपीपल गांव में बारात गई थी। रात को बरात वापसी के समय करीब 9 बजे मैक्स यूके 03 टीए 0046 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वाहन गल्लागांव में कालशन मंदिर के पास हुआ। जहां वाहन करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
 
विज्ञापन

3 of 6
अमर उजाला
सूचना पर लोहाघाट से पुलिस और फायर की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लोहाघाट लाया गया।
जिसमें चंदन अधिकारी (18) पुत्र रंजीत अधिकारी निवासी रैघाव की मौत हो गई।
 

4 of 6
अमर उजाला
अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को हल्द्वानी रेफर किया गया है। वहीं चार का लोहाघाट सीएचसी में उपचार चल रहा है। वाहन में 13 लोग थे सवार। मृतक का आज पोस्टमार्टम होगा। 
 
विज्ञापन

5 of 6
अमर उजाला
गंभीर घायल किशोर सिंह पुत्र मानसिंह 19 वर्ष निवासी रैगांव, सौरभ सिंह पुत्र नारायण सिंह 16 वर्ष निवासी रैगांव, गिरधर सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी बकरिया झूला बाराकोट, सूरज सिंह पुत्र हरी सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी रैगांव, पूरन सिंह पुत्र बच्ची सिंह निवासी रैगांव, दिलीप सिंह पुत्र दीवान सिंह उम्र 21 निवासी रैगांव, कृष्ण अधिकारी 16 वर्ष पुत्र तेज सिंह निवासी रैगांव, सूरज सिंह पुत्र गोवर्धन सिंह 16 वर्ष निवासी रैगांव उपरोक्त सभी तहसील बाराकोट निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमर उजाला
सामान्य घायल नीरज सिंह पुत्र बहादुर सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी रैगांव बाराकोट, पानसिंह पुत्र दीवान सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी बकरिया झूला बाराकोट, राजू अधिकारी पुत्र नारायण सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी रैगांव बाराकोट, बलवंत सिंह पुत्र लाल सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी बकरिया झूला बाराकोट हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें