फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या 2019: कड़ाके की ठंड में तीर्थनगरी पहुंचे लाखों श्रद्धालु, गंगा में लगाई पवित्र डुबकी

Mon, 04 Feb 2019 10:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
snan - फोटो : अमर उजाला
माघ मास में पड़ने वाली मौनी सोमवती अमावस्या पर देश के विभिन्न राज्यों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने आज गंगा में स्नान किया। कोहरे और ठंड के बावजूद भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचे। इसके बाद महिलाओं ने पीपल के वृक्षों पर सूत के धागे लपेटते हुए 108 परिक्रमा की। स्नान के लिए एक दिन पहले ही श्रद्धालुओं का हरिद्वार पहुंचना शुरू हो गया था।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
snan
हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान सूर्योदय से पूर्व शुरू हो जाएगा और सायंकाल सूर्यास्त तक चलता रहेगा। तीर्थ यात्री दिनभर मौन साधना भी करेंगे। तिल पर्वों का यह आखिरी दिन है। तिल पर्व मकर संक्रांति से प्रारंभ होते हैं और मौनी अमावस्या पर विराम लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
snan
27 वर्षों के बाद मौनी अमावस्या पर सोमवती और अर्द्धकुंभ का स्नान एकसाथ पड़ रहे हैं। तीन फरवरी 1992 को ऐसा संयोग हुआ था। मौनी अमावस्या पर सिद्धि और महोदय योग बन रहे हैं। इन योगों का प्रभाव इस लिए भी बढ़ गया हैं, चूंकि सोमवार को चंद्रमा का श्रवण नक्षत्र विद्यमान है।

4 of 5
snan
सोमवार चंद्रमा का दिन है। इस दिन भगवान भास्कर भी चंद्रमा के नक्षत्र श्रवण में ही विराजमान रहेंगे। मौनी अमावस्या के दिन चूंकि सिद्धि योग है, अत: स्नान का कोई विशेष मुहूर्त नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
snan
सिद्धि योग में सूर्योदय से सूर्यास्त से संपूर्ण मुहूर्त और पर्वकाल बने रहेंगे। गंगा स्नान के लिए देर रात तक आने वाले श्रद्धालुओं में जम्मू के श्रद्धालुओं की संख्या सर्वाधिक है। पंजाब और दिल्ली से भी श्रद्घालु पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें