फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या 2019: नहीं हो रही शादी तो इस दिन जरूर करें ये एक उपाय, बदल जाएगी किस्मत

Mon, 04 Feb 2019 09:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
Marriage - फोटो : Social Media
इस बार मौनी अमावस्या 4 फरवरी को पड़ रही है। यह अमावस्या उन लोगों के लिए बेहद खास योग लेकर आ रही है जिनका विवाह जल्दी नहीं हो पा रहा है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस दिन ये एक उपाय करने से ऐसे लोगों को दोगुना फल मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
पंडित प्रतीक मिश्रपुरी
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रतीक मिश्रपुरी की मानें तो इस अमावस्या पर यदि मौन व्रत रखा जाए तो शीघ्र विवाह निश्चित है। जो लोग उम्र भर गरीबी से त्रस्त रहे हो, संतान प्राप्ति न होती हो, व्यवसाय शुरू होते ही ठप्प पड़ जाता हो, उनके लिए मौनी अमावस्या का पर्व विशेष फल लेकर आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
ganga snan - फोटो : file photo
इस दिन अमावस्या तिथि तीन फरवरी की रात 11 बजकर 50 मिनट से ही प्रारंभ हो जाएगी जो कि पांच फरवरी को रात 2 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। सूर्योदय काल चार फरवरी को होगा इसलिए स्नान दान करना चार फरवरी को ही शुभ होगा। 

4 of 5
ganga snan - फोटो : amar ujala
जिनकी कुंडली में ये योग हों, गंगा स्नान करने से उनका दुर्योग मिट जाएगा। यह पर्व व्यवसाय, संतान और भौतिक सुख भी लेकर आ रहा है। गंगा आदि पवित्र नदियों में एक भी गोता लगाने के जन्म जमान्तर के पाप मिट जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार इस दिन मौन रहकर तिल, दूध और गुड़ तिल से बनी वस्तुओं का दान करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
astrology - फोटो : astrology
संयोग यह भी है कि 27 वर्ष पूर्व जो सिद्धी योग था वह योग इस बार सिद्धी के साथ साथ महोदय योग के रूप में भी आ रहा है। सोमवती अमावस्या के दिन चंद्रमा का श्रवण नक्षत्र विद्यमान रहेगा। खास बात यह है कि भगवान सूर्य का प्रवेश इसी नक्षत्र में हो रहा है। सूर्य इस समय मकर राशि में मौजूद हैं। सूर्य के मकर राशि में रहते हुए मौनी अमावस्या का पड़ना अपने आप में एक महायोग है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें