फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या 2019: इस राशि पर होगी धनवर्षा, आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव, पढ़िए

Mon, 04 Feb 2019 11:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : AmarUjala
मौनी अमावस्या पर आज महोदय और सर्वार्थ सिद्धि योग पड़ रहा है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन मौन रहने से पुण्य लौक की प्राप्त होती है। 
विज्ञापन

2 of 6
पंडित सुशांत राज ने बताया कि मौनी अमावस्या सोमवार को होने से सोमवती अमावस्या और गोचर में मकर राशि में सूर्य, चन्द्र, बुध, केतु का योग और वृश्चिक राशि में गुरु और मीन राशि में मंगल परिवर्तन का शुभ योग बना रहे हैं। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। जो कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ राशियों में सामान्य असर डालने वाला है।
विज्ञापन

3 of 6
राशियों के अनुसार मिलेगा फल...
मेष- मेहनत सफल होगी। आय के नए जरिए बनेंगे। योजनाएं सफल होंगी। विवादों में विजय होगी।
वृषभ- शीघ्र ही धन लाभ होगा। कुछ दिन बाद अचानक धन लाभ का योग बनेगा। बेरोजगारों को नौकरी मिलने के योग।
मिथुन- कार्य में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी।

4 of 6
luck
कर्क- भाग्य का साथ मिलेगा। आय बेहतर रहेगी। पिता से विवाद हो सकता है, यात्रा में कठिनाई आएगी।
सिंह- कोई अच्छी खबर मिलेगी। भविष्य में सफलता के द्वार खोलेंगे। काम का दबाव रहेगा।
कन्या- संघर्ष का समय हो सकता है। कुछ दिन बाद सफलताएं मिलने लगेंगी।
 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
तुला- आय में वृद्धि होगी। सफलता भी मिलेगी और नए कार्य भी आरंभ होंगे।
वृश्चिक- रोजगार की प्राप्ति होगी। कारोबार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। धन संबंधी मामलों में सफलता प्राप्त होगी।
धनु- धन की आवक रहेगी। नए काम होंगे। जमीन से लाभ होग सकता है और संतान सुख प्रदान करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kundali - फोटो : kundali
मकर- विवादों में विजय होगी और सब अच्छा चलेगा। अधिकतम समय घर के बाहर रहना पड़ सकता है। 
कुंभ- सम्मान मिलेगा। मांगलिक उत्सवों में जाना पड़ सकता है। समय प्रसन्नता देने वाला होगा।
मीन- आय को बेहतर होगी और स्वास्थ्य लाभ होगा। पुराने अटके धन की प्राप्ति संभव है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें