घर के अंदर महिला और तीन बच्चों के शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घटनास्थल पर किचन का बारीकी से मुआयना किया। रसोई में राशन के बर्तन खाली पड़े थे। आटा, चावल, तेल आदि कुछ भी सामग्री रसोई में नहीं थी। गैस का चूल्हा तो था, लेकिन सिलिंडर नहीं था। यानि कि परिवार के पास न तो खाने के लिए राशन था, न भोजन बनाने का साधन।