फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: मस्जिद तोड़ने की बात सुनते ही सड़क पर मच गया 'महासंग्राम', पुलिस के हाथ-पांव फूले

Thu, 20 Sep 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
Encroachment
उत्तराखंड के हरिद्वार में ज्वालापुर क्षेत्र में बुधवार को हटाए जा रहे अतिक्रमण के दौरान मस्जिद के सामने जेसीबी पहुंचते ही माहौल बिगड़ गया। एक असामाजिक तत्व ने मस्जिद के माइक से एलान कर दिया कि मस्जिद को तोड़ना शुरू कर दिया है। एलान को सुनते ही मिनटों में हजारों की संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। स्थिति को भांपते हुए मस्जिद प्रबंधक ने तत्काल दोबारा एलान कर मस्जिद तोड़ने जैसी कोई बात न होने की बात कहकर लोगों को घर वापस जाने की सलाह दी। इस दौरान एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Encroachment
ज्वालापुर में बुधवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान पूरा अमला ज्वालापुर कोतवाली से कस्साबान नाला तक पहुंच गया। इस दौरान किसी व्यक्ति ने प्रशासन को सूचना दी कि कुछ अवैध निर्माण बिना तोड़े रह गए हैं। उसे नापने के लिए पीडब्ल्यूडी की टीम कोतवाली की तरफ चली गई। उनके पीछे जेसीबी लेकर सिटी मजिस्ट्रेट मनीष सिंह भी चले गए। वहां पहुंच बैंक ऑफ बडोदा के सामने मस्जिद अंसारीयान से सटकर बने शौचालय को तोड़ने के लिए जेसीबी चलाई गई।
 
विज्ञापन

3 of 5
Encroachment
जैसे ही जेसीबी ने शौचालय को तोड़ना शुरू किया तो एक युवक मस्जिद में घुसा और माइक से एलान कर दिया कि मस्जिद को तोड़ना शुरू कर दिया है। एलान सुनते ही ज्वालापुर के लोगों की भारी भीड़ मस्जिद के सामने पहुंच गई। एलान होते ही पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने तुरंत ज्वालापुर कोतवाली को सूचना दी।

4 of 5
Encroachment
वहीं मस्जिद प्रबंधक अब्दुल समद अंसारी ने दोबारा एलान कर मस्जिद तोड़ने की बात को अफवाह बताते हुए लोगों को शांत कराया। हालांकि कई घंटों के बाद भी दूर दराज के लोग मस्जिद को देखने के लिए पहुंचते रहे। अति संवेदनशील क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची जिला प्रशासन की टीम केवल अतिक्रमण हटाने और तोड़ने का ही पर्याप्त सामान लेकर मैदान में उतरी। टीम के पास पर्याप्त पुलिस बल नहीं था। ज्वालापुर में मस्जिद तोड़ने की सूचना मात्र से स्थिति बिगड़ सकती थी। गनीमत रही कि मामला बढ़ा नहीं और भीड़ मौके से वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
encroachment in haridwar
मस्जिद के सामने बने शौचालय को हटाने के लिए जेसीबी चलाई गई तो किसी ने मस्जिद तोड़ने जैसे शब्दों का प्रयोग करते हुए एलान कर दिया था, लेकिन मस्जिद प्रबंधक के सहयोग से स्थिति को संभाल लिया गया। इस दौरान भ्रांति फैलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब एसएसपी से भारी संख्या में पुलिस बल सिक्योरिटी उपकरणों के साथ मांगी गईं है।  
मनीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें