फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर आंख में आंसू दे गए शहीद गोपाल, गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, तस्वीरें भावुक कर देंगी

Sat, 05 Jan 2019 10:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गंगोलीहाट/पिथौरागढ़
विज्ञापन
1 of 6
शहीद गोपाल सिंह
नागालैंड में शहीद हुए 24 आसाम राइफल के जवान गोपाल सिंह माहरा का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव जजौली लाया गया। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के बाद रामेश्वर घाट में सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

2 of 6
शहीद गोपाल सिंह
मूल रूप से गंगोलीहाट के जजौली गांव निवासी गोपाल सिंह दो जनवरी की सुबह नागालैंड में शहीद हो गए थे। शुक्रवार शाम को उनका पार्थिव शरीर जजौली गांव लाया गया। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी बसंती देवी और तीनों बच्चे बदहवास हो गए। 
विज्ञापन

3 of 6
शहीद गोपाल सिंह
वृद्ध मां कौशल्या देवी को बेटे के शहीद होने की जानकारी नहीं दी गई थी। जैसे ही उन्हें यह दुखद सूचना मिली वह अवाक रह गई। शहीद के दो छोटे भाईयों की पत्नियां बीना माहरा, सीमा मेहरा और चाची मधुली देवी बेहोश हो गईं। 

4 of 6
शहीद गोपाल सिंह
सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने शहीद गोपाल सिंह को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अपराह्न दो बजे तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर रामेश्वर घाट ले जाया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने शहीद गोपाल तुम्हारा यह बलिदान, याद रखेगा हिंदुस्तान और जब तक सूरज चांद रहेगा, गोपाल तुम्हारा नाम रहेगा नारे लगाए। 
विज्ञापन

5 of 6
शहीद गोपाल सिंह
मुखाग्नि शहीद के पुत्र सौरभ माहरा ने दी। 16 कुमांऊ के सूबेदार दिनेश भट्ट के नेतृत्व में 21 जवानों ने शहीद को अंतिम सलामी दी। उत्तराखंड पुलिस के अलावा 24 आसाम राइफल के सूबेदार मंगल सिंह, हवलदार महेंद्र सिंह ने श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदांडे, संयुक्त मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवा, तहसीलदार तेज सिंह धामी ने रामेश्वर घाट में पहुंचकर शहीद के पार्थिव शरीर में पुष्पचक्र अर्पित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शहीद गोपाल सिंह
अंतिम यात्रा में जजौली, दशाईथल, उपराड़ा, ज्वाल, कंडाराछीना, खेतीगांव, सुरखाल, नाग, टिमटा, सिन्यूड़ा, इटाना, टुंडाचौड़ा, खिरमांडे, नाखूना, नैनोली, रिठायत सहित गंगोलीहाट नगर के भी कई लोग शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। शोक में गंगोलीहाट और दशाईथल के बाजार अध्यक्ष हरीश धानिक और संजय रावल के आह्वान पर बंद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें