फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में माओवादियों का आतंक, तहसीलदार की गाड़ी में लगाई आग

Fri, 03 Feb 2017 10:41 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
Maoist - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड में बुधवार को देर रात माओवादियों ने तहसीलदार की गाड़ी में आग लगा दी। माओवादियों की इस हरकत के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
police
नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक में गुरुवार देर रात माओवादियों ने तहसीलदार की गाड़ी को आग लगा दी और जगह-जगह चुनाव का बहिष्कार करने की अपील वाले पोस्टर लगा दिए।
 
विज्ञापन

3 of 6
Maoist
माओवादियों की इस हरकत के बाद अब उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
 

4 of 6
Maoist
बताया जा रहा है कि माओवादी उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं, पुलिस सघन चैकिंग में जुट गई है। घटना की सूचना पाकर डीए और एसएसपी धारी पहुंच गए। प्रशासन ने माओवादियों के पोस्टर सील कर दिए हैं। माओवादियों की धड़ पकड़ के लिए कॉम्बिंग की जा रही है।
 
विज्ञापन

5 of 6
Maoist
माओवादियों द्वारा क्षेत्र के पशु चिकित्सालय, दूध डेरी, लघु सिंचाई, तहसील कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय, एएनएम सेंटर, बिष्ट जर्नल स्टोर, अंकुर बार आदि में पोस्टर बैनर लगाए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Maoist
'वन खनन पर जनता का राज कायम करो, फूट डालो राज करो की नीति का बहिष्कार करो, वोट बहिष्कार करो, उत्तराखंड में जनयुद्ध तेज करो, शराब के ठेकों को ध्वस्त करो, शराब व्यवसाइयों की संपत्ति को जब्त करो और जनहित कार्यों में लगाओ, युवाओं को रोजगार के लिए ट्यूरिज्म हब नहीं बल्कि उद्योग चाहिए। अमीरों की जागीर नहीं यह जल जंगल हमारा है जो धरती पर जोते-बोवे वहीं धरती का मालिक होवे जैसे जनविरोधी और क्रांतिकारी नारे पोस्टर पर लिखे गए हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें