ऋषिकेश में सोमवार की देर रात लोगों के घर के बाहर कुछ ऐसा हुआ कि हड़कंप मच गया। देर रात गोविंद नगर में अज्ञात लोगों द्वारा कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। 5 गाड़ियों को अराजक तत्वों ने बुरी तरह छतिग्रस्त कर दिया। रात करीब तीन बजे की वारदात बताई जा रही है। आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। लोगों को आशंका है कि दारूबाजों ने शरारत में इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने का इंतजार कर रही है। मामला दर्ज होने के बाद सीसीटीवी फुटेज सहित संभावित पहलुओं पर जांच की जाएगी।