आदमखोर की दहशत का अंत, बना शिकारी की गोली का शिकार, तस्वीरें
Sat, 17 Sep 2016 01:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
leopard shot dead
- फोटो : AmarUjala
नई टिहरी की बालगंगा रेंज में कई दिनों से दहशत का पर्याय बना आदमखोर गुलदार शिकारी की गोली का शिकार हो गया।
leopard shot dead
- फोटो : AmarUjala
बृहस्पतिवार रात शूटर गंभीर सिंह ने गुलदार को ढेर कर दिया। इसके साथ ही क्षेत्र में आदमखोर की दहशत का अंत हो गया।
leopard shot dead
- फोटो : AmarUjala
टिहरी की बालगंगा वन रेंज में चार दिन पहले एक बच्चे को मार कर खा गया था। इसके दूसरे दिन ग्रामीणों ने डीएफओ का का घेराव किया था।
leopard shot dead
- फोटो : AmarUjala
ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन के बाद वाइल्ड लाइफ ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने के निर्देश दे दिए।
leopard shot dead
- फोटो : AmarUjala
गुलदार को मारने की अनुमति मिलने के बाद शिकारी गंभीर सिंह गुलदार की तलाश में बैठ गए। बृहस्पतिवार देर रात गुलदार नजर आया।
shooter gambhir singh
- फोटो : AmarUjala
गुलदार के नजर आते ही गंभीर सिंह ने गुलदार को निशाना बनाकर उसे ढेर कर दिया।