फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति 2018: अपनी राशि के अनुसार इन चीजों से दें सूर्य को अर्घ्य और पाएं वरदान

Sun, 14 Jan 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
surya puja - फोटो : google
ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार 14 तारीख की दोपहर में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने की स्थिति में 2018 में मकर संक्रांति का त्योहार उसी दिन मनाया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ganga snan
पं. ओमप्रकाश सती से जानते हैं कि राशि के अनुसार मकर संक्रांति पर आपको क्या दान करना चाहिए और उससे क्या लाभ होगा। मकर संक्रांति एक ऐसा पावन पर्व है, जिस दिन पवित्र नदियों में स्नान, ध्यान, पूजा-पाठ और श्रद्धानुसार गरीबों को दान करना शुभ फलदायी माना जाता है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
ganga snan
मेष: जल में पीले फूल, हल्दी, तिल मिलाकर अर्घ्य दें। तिल-गुड़ का दान करें। उच्च पद की प्राप्ति होगी। 
वृषभ: पानी में सफेद चंदन, दुग्ध, श्वेत पुष्प, तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग बनेंगे। 
मिथुन: पानी में तिल, दूर्वा, पुष्प मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। गाय को हरा चारा दें। ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

 

4 of 6
ganga snan at haridwar - फोटो : amar ujala
कर्क: पानी में दुग्ध, चावल, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। कलह-संघर्ष, व्यवधानों पर विराम लगेगा। 
सिंह: पानी में कुमकुम, पुष्प, तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। तिल, गुड़, गेहूं, सोना दान दें। उपलब्धि मिलेगी। 
कन्या: पानी में तिल, दूर्वा, पुष्प डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। मूंग की दाल भी दान में दें। शुभ समाचार मिलेंगे।
 
विज्ञापन

5 of 6
ganga snan
तुला: सफेद चंदन, दुग्ध, चावल, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। व्यवसाय में बाहरी संबंधों से लाभ मिलेगा।
वृश्चिक : पानी में कुमकुम, पुष्प, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। गुड़ का दान दें। विदेशी कार्यों में लाभ होगा। 
धनु: पानी में हल्दी, केसर, पीले पुष्प व तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। शत्रु परास्त होंगे, सफलता मिलेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गंगा स्नान
मकर: पानी में नीले पुष्प, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। गरीब एवं दिव्यांगों को भोजन दान दें। अधिकार प्राप्ति होगी। 
कुंभ: पानी में नीले पुष्प, उड़द की दाल, सरसों का तेल, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। विरोधी परास्त होंगे। 
मीन: हल्दी, केसर, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। सरसों, केसर का दान दें। सम्मान, यश बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें