फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति: इन राशियों पर रहेगी सूर्य और शनि की बुरी नजर, बचने के लिए करें ये उपाय

Sun, 14 Jan 2018 06:23 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
ganga snan
इस बार मकर संक्रांति पर 18 साल के बाद अद्भुत संयोग बन रहा है। लेकिन अगले एक महीने तक सूर्य और शनि इन राशियों पर अपनी बुरी बनाएं रखेंगे। तो बचने के लिए आप इन उपायों को कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 8
मकर संक्रांत‌ि - फोटो : अमर उजाला
14 जनवरी को दिन में एक बजकर चालीस मिनट पर वृष लग्न में सूर्य धनु राशि से मकर राशि पर प्रवेश करेगा। इससे इन राशियों पर सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य संतराम के अनुसार, शनि की इस राशि में सूर्य लगभग 1 महीने तक रहेगा। मकर राशि पर सूर्य का मिलन केतु के साथ 18 साल के बाद हो रहा है। इससे पूर्व यह संयोग 14 जनवरी 2000 में बना था। मकर संक्राति के साथ ही खरमास की भी समाप्ति होगी और सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण आ जाएंगे। इससे कई राशियों पर अच्छा तो कई पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

 
विज्ञापन

3 of 8
वृष्‍ा राश‌ि
मेष -मेष राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। जॉब और बिजनेस के लिए अच्छा समय है। सम्मान मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं, लेकिन पिता या अधिकारियों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। इसके आप गुड़ का दान दें।

वृषभ -सूर्य के प्रभ्राव से सुख और समृद्धि बढ़ेगी। नई जमीन और वाहन भी खरीदने से फायदा होगा। वहीं संभलकर भी रहना होगा। झूठा आरोप लग सकता है। एक्स्ट्रा मेहनत का भी समय है। रोग होने की संभावना है। किसी तरह का अनजाना डर भी रहेगा। इसके लिए अनाज का दान दे सकते हैं।

4 of 8
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
मिथुन -आपका नुकसान बढ़ सकता है। फालतू खर्चा भी होने के योग हैं। चोट या दुर्घटना होने की संभावना है। सूर्य के कारण आपको मेहनत का फायदा नहीं मिल पाएगा। भाई-बहनों और दोस्तों से संबंध बिगड़ने की संभावना है। दिनचर्या बिगड़ सकती है। दाम्पत्य जीवन में भी परेशानियां आ सकती है। इसके लिए आप किसी भी पौधे में जल चढ़ाएं।

कर्क -कर्क राशि के लोगों को संभलकर रहना होगा। आप सूर्य को जल देंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। वरना साझेदारी के काम बिगड़ सकते हैं। लाइफ पार्टनर की सेहत या टेंशन को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज समय से पूरे नहीं होने के कारण भी आप परेशान हो सकते हैं। आपकी सेहत पर भी सूर्य का अशुभ असर पड़ सकता है। 
विज्ञापन

5 of 8
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
सिंह - सूर्य का राशि बदलना आपके लिए ठीक नहीं है। इससे धन हानि, टेंशन, बेचैनी और अनिद्रा से परेशान हो सकते हैं। सूर्य के कारण विवाद भी हो सकते हैं। शासकीय कामकाज में फायदा हो सकता है। इस समय सेहत को लेकर भी परेशानी हो सकती है। इसके लिए लाल चंदन का तिलक लगाएं और एक माह तक रोजाना इसे लगाएं।

कन्या -नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी। फालतू खर्चों से बच जाएंगे। सूर्य के राशि बदलने से आपको फायदा होगा। जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। ए दूर स्थान के लोगों से मदद मिल सकती है। यात्राओं का योग बन रहा है। अधिकारियों से मदद मिलेगी। बेहतरी के लिए आप बिल्वपत्र के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
विज्ञापन

6 of 8
वृश्‍च‌िक राश‌ि
तुला -नौकरी और बिजनेस में फायदा होगा, लेकिन टेंशन भी बनी रहेगी। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। इनकम तो होगी उसके साथ खर्चा भी बढ़ सकता है। सूर्य के कारण नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल भी नहीं मिल पाएगा। अधिकारियों से असंतुष्ट रहेंगे। विवाद और क्लेश भी हो सकता है। माता की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है। इससे बचाव के लिए लाल कपड़े का दान दें। साथ ही तिल- गुड़ भी दान दें।

वृश्चिक -इसके प्रभाव से नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। इनकम भी बढ़ सकती है। बिजनेस में भी बड़े फायदे हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। मेहनत का फायदा मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कर्जे से छुटकारा मिल सकता है।  बेहत रिजल्ट के लिए तांबे के बर्तन में तिल डालकर सूर्य को जल दें।
विज्ञापन

7 of 8
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
धनु - सूर्य का राशि बदलने से आप विवादों में उलझ सकते हैं। सेहत के मामले में भी आपके लिए समय ठीक नहीं है। गलत कामों में उलझ सकते हैं। सिर और आंखों में दर्द हो सकता है। किसी काम में मन नहीं लगेगा। गलत फैसले हो सकते हैं। संभलकर रहें। अगर आप भगवान विष्णु के मंदिर में तिल दान देंगे तो बेहतर होगा।

मकर -आपकी राशि में सूर्य होने से सेहत संबंधी परेशानी आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में भी उतार-चढ़ाव वाला समय है। रोजमर्रा के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। सूर्य के कारण गलत फैसले भी हो सकते हैं। विवाद होने की भी संभावना बन रही है। पिता या अधिकारियों से संबंध बिगड़ने की संभावना है। इसके लिए आप गरीबों को कपड़े दान करें।
विज्ञापन

8 of 8
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
कुम्भ -सूर्य के राशि परिवर्तन से आपको सावधान रहना होगा। विवादों में उलझ सकते हैं।  इसके कारण तनाव बढ़ सकता है। अचानक धन हानि होने की संभावना है। नौकरी और बिजनेस में रूकावटें आ सकती हैं। नए या जरूरी काम पूरे होने में देरी हो सकती है। फालतू खर्चा बढ़ सकता है। वेश करने के लिए समय ठीक नहीं है।  एक महीने तक आप शिवलिंग पर जल चढ़ाएं साथ ही काले तिल चढ़ाएं।

मीन -मकर राशि में सूर्य के आने से आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। रुके हुए जरूरी काम पूरे हो जाएंगे।  बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। घर-परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। सेहत में सुधार हो सकता है। अगर किसी मंदिर में चावल या चने की दाल दान करेंगे तो और भी सुख शांति मिलेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें