देश की रक्षा में तैनात भाई को तीन दिन पहले ही भेजी गई राखी भी भाई अपनी कलाई पर नहीं सजा पाया। सूनी कलाई से भी भाई इस दुनिया से विदा हो गया। भाई के शहीद होने की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 7
kamlesh
आतंकियों की गोली ने एक परिवार की हजारों खुशियां छीन ली हैं। मां-पिता, पत्नी और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई को कुछ सूझ नहीं रहा है कि वह अपना दर्द साझा करें या परिवार के अन्य सदस्यों को संभाले।
विज्ञापन
3 of 7
kamlesh
मेजर कमलेश के नहीं होने का मतलब कोई उस बहन से पूछे, जिसने तीन दिन पहले ही भाई को राखी इस उम्मीद से भेजी थी कि वह भाई की कलाई पर सजेगी, लेकिन आज (शुक्रवार) जब भाई का पार्थिव शरीर आएगा तो उसकी कलाई सूनी होगी।
4 of 7
kamlesh
बेटी का जन्मदिन पर पिता के लिए इंतजार अब कभी खत्म नहीं होगा। पत्नी से किए गए न जाने कितने वादे एक पल में टूट गए। कई ऐसे सवाल मां की नम आंखों में तैर रहे हैं, जिनका जवाब शायद अब किसी के पास अब नहीं है।
विज्ञापन
5 of 7
kamlesh
मेजर कमलेश पांडे की बहन बीना पंत ने तीन दिन पहले ही अपने भाई को राखी भेजी थी। मेजर कमलेश ने पहले कहा था कि वह जुलाई में आएगा। इसके बाद कहा कि वह अगस्त के पहले हफ्ते में घर आएगा। मेजर कमलेश पांडे की बहन बीना पंत के पति प्रकाश पंत ने बताया कि मेजर ने बाद में बहन को फोन कर कहा था कि वह राखी भेज दे।
विज्ञापन
6 of 7
kamlesh
उसे छुट्टी नहीं मिल रही है। मेजर कमलेश पांडे ने पत्नी से भी वादा किया था कि वह बेटी का जन्मदिन साथ मनाएंगे। कमलेश और रचना पांडे ने तीन साल पहले ही प्रेम विवाह किया था।
दो साल की बेटी का जन्मदिन 26 अगस्त को है। मेजर के भाई धीरेज पांडे ने बताया कि भाई पहले आने वाले थे, लेकिन भाभी से उनसे बात हुई, तो उन्होंने भूमिका का दूसरा बर्थडे जो 26 अगस्त को है, साथ मनाने का वादा किया था। इससे परिवार खासा खुश था। सब कुछ पल भर में ही टूट गया।