भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी के लिए देहरादून में गजब की दीवानगी देखी जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
MS Dhoni
- फोटो : AmarUjala
एक प्रशंसक तो माही संग सेल्फी की खातिर धोनी की ससुराल के बाहर 40 घंटे तक इंतजार करता रहा। वहीं बुधवार को तो धोनी के चाहने वालों ने गजब ही कर डाला।
विज्ञापन
3 of 7
mahendra singh dhoni
- फोटो : AmarUjala
देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ससुराल है। इन दिनों माही अपनी ससुराल में पत्नी साक्षी के साथ आए हुए हैं।
4 of 7
MS Dhoni
- फोटो : AmarUjala
यहीं पर धोनी ने सोमवार को करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अपनी बेटी जीवा का बर्थडे भी मनाया था।
विज्ञापन
5 of 7
MS Dhoni fan
- फोटो : AmarUjala
लेकिन जब से धोनी आए हैं उनकी एक झलक पाने के लिए ससुराल के बाहर सुबह से ही प्रशंसक आकर जमा हो जाते हैं। लेकिन उन्हें रोज निराशा ही मिल रही है।
विज्ञापन
6 of 7
MS Dhoni fan
- फोटो : AmarUjala
बुधवार को ऐसे ही प्रशंसकों ने धोनी को बुलाने के लिए अनोखा रास्ता निकाला। जब उन्होंने वहां से गुजर रहे प्रचार वाहन को रोक लिया और माइक से धोनी को पुकारने लगे।