फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश भट्ट ने केदारनाथ धाम में साक्षात भगवान शिव को किया महसूस, तस्वीरों में देखिए...

Sat, 03 Nov 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 6
महेश भट्ट
बीस साल बाद इंडस्ट्री में वापसी कर रहे फिल्म निर्देशक महेश भट्ट का कहना है कि उन्होंने केदारनाथ धाम में साक्षात भगवान शिव को महसूस किया। उन्होंने कहा कि अभी तक सिर्फ किस्से-कहानियों में ही सुना था कि केदारनाथ में शिव का निवास है। लेकिन यहां आकर महसूस किया कि भगवान आसपास हैं। यह दिव्य क्षेत्र मन को अलग ही शांति प्रदान करता है। 
विज्ञापन

2 of 6
पूजा भट्ट और महेश भट्ट
ऐसा लग रहा है कि हम हमेशा से यहीं (केदारनाथ) में ही थे। कुछ समय के लिए कहीं भटक गए हैं। अब, पुन: अपने घर लौट आए हैं। उन्होंने अपनी फिल्म सड़क-2 के बारे में बताया कि वे उत्तराखंड, विशेषकर पहाड़ में शूटिंग के लिए लोकेशन ढूढ़ने आए हैं। उनकी यह फिल्म पहाड़ों से जुड़ी है। इस फिल्म में संजय दत्त, पूजा भट्ट, आलिया भट्ट सहित अन्य कलाकार अभिनय कर रहे हैं। यह फिल्म वर्ष 1991 में रिलीज  हुई फिल्म सडक का सिकुअल है। 
विज्ञापन

3 of 6
पूजा भट्ट और महेश भट्ट
अभिनेत्री व फिल्म निर्देशक पूजा भट्ट ने कहा कि देशभर में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर जो कैंपेन चलाया जा रहा है, उसका सुखद परिणाम केदारनाथ में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह पूरा क्षेत्र स्वच्छ और सुंदर है। वे, दोबारा यहां जरूर आएंगी। उन्होंने बताया कि वे अपने पिता के ऊपर भी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाएंगी। यह उनके लिए खास तोहफा होगा। 

4 of 6
पूजा भट्ट और महेश भट्ट
आपको बता दें कि दिल है कि मानता नहीं, सड़क, सर, गुमराह आदि फिल्मों का निर्देशन करने वाले फिल्म निर्देशक महेश भट्ट ने अपनी पुत्री अभिनेत्री व फिल्म निर्देशक पूजा भट्ट के साथ केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन किए। वे, धाम की सुंदरता, स्वच्छता और प्राकृतिक नजारों को देख अभिभूत हुए। सवा घंटा यहां बीताने के बाद वे अपनी टीम के साथ बदरीनाथ के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन

5 of 6
महेश भट्ट
उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना करते हुए आशीर्वाद लिया। पूजा भट्ट ने मंदिर परिसर में भगवान नंदी के कान में अपनी अगली फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके बाद वे सभी मंदिर मार्ग से होते हुए वापस एमआई-26 हेलीपैड पर पहुंचे। यहां पर पिता-पुत्री ने केदारनाथ की शांत वादियों का दीदार करते हुए वहां के माहौल का जमकर आनंद लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महेश भट्ट
उन्होंने धाम में यात्रा व्यवस्थाओं पर खुशी जताई। कहा कि वे यहां आकर अपने को धन्य महसूस कर रहे हैं। दोनों लोगों ने केदारनाथ में पुलिस और प्रशासन की व्यवस्थाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह से यात्रियों का स्नेहपूर्ण अभिनंदन कर उन्हें लजीज भोजन कराया जा रहा है, वह अपने आप में खास है। पूजा भट्ट ने मंदिर क्षेत्र में रह रहे साधु-संतों से कुछ देर बातचीत करते हुए अपने मोबाइल पर उनका वीडियो भी बनाया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें